फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five shops gutted in a massive fire at Mallital New Palika Bazaar

Nainital News: मल्लीताल न्यू पालिका बाजार में भीषण आग से पांच दुकानें जलीं

Fri, 31 Jul 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 31 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Five shops gutted in a massive fire at Mallital New Palika Bazaar
नैनीताल। मल्लीताल न्यू पालिका बाजार में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तमंग फास्ट फूड की दुकान में आग लग गई। गैस सिलिंडर में विस्फोट होने से आसपास की चार अन्य दुकानें भी चपेट में आ गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह पांच बजे तमंग फास्ट फूड की दुकान में धुआं उठा। यह देख भीतर सो रहे कर्मचारियों ने पीछे की खिड़की से तिब्बती बाजार की ओर निकलकर जान बचाई। इसके बाद दुकान में रखा गैस सिलिंडर फटने से आग की लपटों ने आसपास की चार दुकानों को चपेट में ले लिया। इन पांच दुकानों में से तीन में तमंग और दो में राजेश्वरी रेस्टोरेंट का संचालन हो रहा था।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक फास्ट फूड की दुकान पूरी तरह जलकर चुकी थी। आग बुझाने के दौरान दुकान का कर्मचारी साहिल घायल हो गया। जलने वाली पांच दुकानें बालम सिंह, लीलावती, गोपाल सिंह मेहता, अनिल कुमार व बिशन दत्त पांडे की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने के स्पष्ट कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। मीटर में ज्यादा लोड के कारण ऐसा हो सकता है। दुकानों में लगभग 10 लाख का नुकसान का आकलन किया गया है। - देवेंद्र सिंह नेगी,एफएसओ, अग्निशमन विभाग
---------------
दिन में होता हादसा तो कई लोग होते घायल
न्यू पालिका बाजार में कपड़ों की दुकानों के बीच तमंग और राजेश्वरी रेस्टोरेंट हैं। यहां दिन के समय फुटपाथ पर ही स्टूल मेज लगाकर लोगों को फास्ट फूड परोसा जाता है। यहां दुकानें एक-दूसरे से सटी हैं। ऐसे में अगर घटना दिन में होती तो कई लोग घायल हो सकते थे और पूरी बाजार इसकी चपेट में आ सकती थी।
---
दो माह पूर्व सुरक्षा इंतजाम के लिए दिए थे नोटिस
एफएसओ देवेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि दो माह पूर्व पूरे शहर में रेस्टोरेंट की अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की थी। इस दौरान रेस्टोरेंट संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश और नोटिस दिए थे।

---

गेमिंग जोन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, विस्फोट से टूटा शटर
मल्लीताल में बृहस्पतिवार देर रात आर्य समाज मंदिर के समीप संचालित मायाजाल गेमिंग जोन में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद हुए विस्फोट से दुकान का शटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। संचालक यशपाल पाठक की ओर से लगभग छह लाख के नुकसान की जानकारी दी गई है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed