फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Large boulders fall from the hillside at Hanumangarhi; danger to passersby

Nainital News: हनुमानगढ़ी में पहाड़ी से गिरे बड़े बोल्डर, राहगीरों को खतरा

Fri, 31 Jul 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 31 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Large boulders fall from the hillside at Hanumangarhi; danger to passersby
नैनीताल। बारिश के दौरान कई दिनों से हनुमानगढ़ी क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने से वाहन चालकों पर खतरा मंडरा रहा है। बृहस्पतिवार की देर रात भी पहाड़ी से पत्थरों के साथ बड़े बोल्डर गिरे हैं। गनीमत रही कि बोल्डरों की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। लगातार बारिश के बीच पहाड़ी से दोबारा बोल्डर और मलबा गिरने की आशंका बनी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में खतरे को देखते हुए सांकेतिक बोर्ड लगाए हैं। एनएचएआई के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि बारिश के दौरान पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिर रहा है। विभाग की ओर से जेसीबी की मदद से मलबे और बोल्डरों को हटाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से बारिश के दौरान क्षेत्र में सतर्क होकर आवाजाही करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed