{"_id":"69c440486921673c7d07dc4a","slug":"gas-pipeline-arrived-in-ramnagar-but-supply-was-spotty-ramnagar-news-c-8-hld1010-740902-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रामनगर में गैस पाइप लाइन तो आई, सप्लाई हवा-हवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रामनगर में गैस पाइप लाइन तो आई, सप्लाई हवा-हवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रिटिकुलेटेड (पाइप्ड) एलपीजी सिस्टम लगाने के बाद भी रामनगर में गैस की सप्लाई अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। मौजूदा समय में चल रही सिलिंडर की किल्लत के बीच लोग गैस लाइन में सप्लाई शुरू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन एलपीजी स्टोरेज टर्मिनल डिपो के लिए भूमि नहीं मिलने से गैस की सप्लाई यहां बंद पड़ी है।
जानकारी के अनुसार, पिछले वर्षों में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने रामनगर में करीब 15 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाई थी। इसके साथ 800 से अधिक घरों में गैस पाइपलाइन के कनेक्शन दे दिए थे। लोगों के घरों तक गैस सप्लाई शुरू करने लिए एलपीजी स्टोरेज टर्मिनल डिपो के लिए लगभग 3000 वर्ग फुट भूमि की आवश्यकता है। लेकिन पिछले एक वर्ष से भूमि का चिह्निकरण नहीं हो सका है। इसी कारण पूरी तकनीकी व्यवस्था तैयार होने के बावजूद यहां लाइनों से गैस आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
————
ये होते फायदे
सिलिंडर बुकिंग और डिलीवरी के झंझट से मुक्ति
उपयोग के अनुसार ही भुगतान की सुविधा
घर में अतिरिक्त सिलिंडर रखने की आवश्यकता नहीं
अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक व्यवस्था
————
प्रतिक्रिया-
भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत ने कहा कि कुछ समय पूर्व डीएम से भी एचपीसीएल को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। लेकिन अब तक भूमि का चयन नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
——-
रिटिकुलेटेड सिस्टम के स्टोरेज के लिए संबंधित विभागों के साथ भूमि तलाशने का कार्य किया जा रहा है। चिह्नित होते ही संबंधित कंपनी को भूमि आवंटित कर दी जाएगी।
- आलोक उनियाल, ईओ, रामनगर नगर पालिका।
Trending Videos