सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Headman's husband accused of molesting and assaulting a teacher, FIR lodged

Nainital News: प्रधान पति पर शिक्षिका से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 21 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Headman's husband accused of molesting and assaulting a teacher, FIR lodged
विज्ञापन
नैनीताल। शहर के समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने क्षेत्र के प्रधान पति पर अश्लील हरकतें करने, गालीगलौज और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


पीड़ित शिक्षिका ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बीते वर्ष तीन दिसंबर को क्षेत्र निवासी व्यक्ति जबरन स्कूल में घुस आया। उसने बच्चों को बाहर भेज दिया और कक्षा के भीतर उसके साथ बदसलूकी करने लगा। किसी तरह उसे बाहर भेज कर शिक्षिका ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। शिक्षिका के अनुसार, आठ दिसंबर को आरोपी फिर स्कूल पहुंचा और कक्षा में घुस कर उसका हाथ मरोड़ते हुए गालीगलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे स्कूली बच्चों को भी आरोपी ने धमकाया। घटना के बाद मंगोली पुलिस को शिकायत दी गई जिसके बाद कुछ समय तक मामला शांत रहा। शिक्षिका ने बताया कि 13 फरवरी को आरोपी एक बार फिर स्कूल में घुस आया और गलत नीयत से उसे छूने के साथ उससे और बच्चों के साथ मारपीट की।
कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर खुर्पाताल निवासी जीवन सिंह नेगी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed