फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mallikarjun Kharge speech lays out five key stakes in his victory cry in haldwani

Mallikarjun Kharge Haldwani Rally: खरगे के भाषण में विजय शंखनाद में पांच बड़े दांव, इनपर किया फोकस

Sat, 08 Aug 2026 11:37 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Sat, 08 Aug 2026 11:37 PM IST
सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विजय शंखनाद रैली में 46 मिनट के भाषण के दौरान युवाओं, किसानों, महिलाओं, सैनिकों व गरीबों को एक साथ जोड़ा। अंत में दुष्यंत कुमार की कविता से सत्ता परिवर्तन का संकेत देकर कुमाऊं से चुनावी अभियान की शुरुआत की।

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge speech lays out five key stakes in his victory cry in haldwani
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

कुमाऊं के सबसे बड़े राजनीतिक और आर्थिक केंद्र से कांग्रेस ने चुनावी अभियान को धार देने की कोशिश की है। विजय शंखनाद रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 46 मिनट के भाषण में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की पटकथा रख दी। अध्यक्ष ने भाषण में किसी एक मुद्दे पर फोकस करने के बजाय उन मुद्दों को एक साथ पिरोया, जो सीधे युवा, किसान, महिला, सैनिक और गरीब परिवारों से जुड़े हैं। यही नहीं जाते जाते खरगे दुष्यंत कुमार की कविता से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का संकेत भी दे गए।

यह थे खरगे के चुनावी मुद्दे

बेरोजगारी: बेरोजगारी और भर्ती के माध्यम से खरगे ने युवाओं को कांग्रेस के चुनावी एजेंडे के केंद्र में रखा। रिक्त पड़े सरकारी पद, भर्ती में भ्रष्टाचार और पेपर लीक को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। आह्वान किया कि युवा कांग्रेस के साथ आएं। कांग्रेस उनके हित में काम करेगी।

विज्ञापन

भ्रष्टाचार: भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वाशिंग मशीन वाला तंज कसा। यह उन नेताओं की तरफ इशारा था जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। इस मुद्दे के जरिए कांग्रेस ने भाजपा शासित राज्यों में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को चुनौती देने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक: खरगे ने अपने भाषण की शुरुआत ही देवभूमि और वीरभूमि को सम्मान देते हुए की। कुमाऊं और गढ़वाल रेजिमेंट की तारीफ करते हुए संदेश दिया कि सैनिकों और सैन्य परिवारों वाले राज्य में अग्निवीर योजना बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकती है।

महिला सुरक्षा: राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिला सुरक्षा और अंकिता भंडारी प्रकरण का जिक्र कर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की। कांग्रेस ने साफ संकेत दिया कि महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा।

डबल इंजन की खामियां: खरगे ने भाजपा के डबल इंजन की खामियां गिनाते हुए पार्टी के इस नारे पर सवाल उठाया। उन्होंने कांग्रेस का मॉडल सामने रखा। उन्होंने रोजगार, बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य, किसानों का सम्मान, महिलाओं की सुरक्षा और सैनिकों को सम्मान देने की बात कही।

उत्तराखंड बना खरगे के भाषण का केंद्रीय शब्द
खरगे ने अपने भाषण में उत्तराखंड का जिक्र बार-बार किया। उन्होंने राज्य को देवभूमि और वीरों की भूमि बताते हुए कुमाऊं और गढ़वाल रेजीमेंट का उल्लेख किया। उत्तराखंड में रोजगार, भर्ती, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सैनिक सम्मान और किसानों के मुद्दों को कांग्रेस के चुनावी एजेंडे से जोड़ा। उन्होंने उत्तराखंड की प्रतिभा अल्मोड़ा के युवा रवि टम्टा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रवि ने अमेरिका या फ्रांस की मदद लेकर नहीं बनाई। अपने संसाधनों और अपनी क्षमता के बल पर ऐसी तकनीक विकसित की। उनका संदेश था कि अवसर मिले तो राज्य के युवा ऐसी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed