{"_id":"6a6b1dd4cd83732a19008098","slug":"man-misdeed-a-woman-on-the-pretext-of-marriage-in-haldwani-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, विरोध पर धर्म बदलने का दबाव; सबूत मिटाने का भी प्रयास, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK: युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, विरोध पर धर्म बदलने का दबाव; सबूत मिटाने का भी प्रयास, गिरफ्तार
Thu, 30 Jul 2026 03:18 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Thu, 30 Jul 2026 03:18 PM IST
सार
हल्द्वानी में एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मेरठ निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी शहर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर हल्द्वानी पुलिस ने मेरठ निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले अपनी पहचान छिपाकर पीड़िता से दोस्ती की। इसके बाद शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने धर्म बदलने का वादा किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके मोबाइल से चैट, फोटो और वीडियो भी डिलीट कर दिए।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपी शहबाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।