{"_id":"6a6b3ff9635a7d569600c0f8","slug":"mla-sumit-hridayesh-gets-angry-over-the-filth-in-the-cowshed-in-haldwani-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani News: गौशाला में गंदगी पर भड़के विधायक सुमित हृदयेश, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani News: गौशाला में गंदगी पर भड़के विधायक सुमित हृदयेश, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
Thu, 30 Jul 2026 05:43 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:43 PM IST
सार
विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को राजपुरा स्थित गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कई स्थानों पर कीचड़ और गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
गौशाला में गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी में विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को राजपुरा स्थित गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कई स्थानों पर कीचड़ और गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को नियमित साफ-सफाई, बेहतर जल निकासी, पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल और चिकित्सकीय सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गौशाला हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है तथा गोवंश को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गोसेवा केवल नारों से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी के साथ कार्य करने से होती है और गोवंश की सुरक्षा व सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मलय बिष्ट, पार्षद प्रीति आर्य, राजो टंडन, त्रिलोक बनौली, हेमंत साहू, सुमित कुमार, सूरज प्रकाश, सचिन गुप्ता, अमित रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन