UK: दो नाबालिगों को कमरे में बनाया बंधक, दुष्कर्म का प्रयास, दोनों चचेरी बहनों ने दिखाया हौसला; ऐसे बचाई जान
गंगोलीहाट विकासखंड क्षेत्र में दो नाबालिगों को बंधक बनाकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक जितेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट विकासखंड क्षेत्र में दो नाबालिगों को बंधक बनाकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक जितेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, बीते बुधवार एक व्यक्ति की 10 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय भतीजी आड़ू तोड़ने गई थीं। वहां 26 वर्षीय जितेंद्र प्रसाद ने उन्हें बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। उसने दोनों को बंधक बनाया और दुष्कर्म का प्रयास किया। नाबालिगें किसी तरह बचकर भागीं और घर आकर घटना बताई। थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि जितेंद्र प्रसाद पर पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। क्षेत्राधिकारी गोविंद बल्लभ जोशी ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की।
आरोपी कर रहा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
पुलिस के मुताबिक, दोनों चचेरी बहनों को आरोपी गलत नीयत के साथ अपने कमरे में ले गया। जब दोनों बहनों ने कमरे में प्रवेश किया तो आरोपी ने दरवाजा बंद कर दिया और उनके साथ गलत हरकतें करने लगा। दोनों बहनों ने हौसला दिखाया और कुंडा खोलकर भागीं और आरोपी के चंगुल से बच निकलीं हालांकि बाहर निकलने के बाद दोनों बहनें डरी-सहमीं घर पहुंचीं। आरोपी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है।