{"_id":"6a42c9070a3e5787280fab9a","slug":"no-relief-from-traffic-jams-at-the-end-of-the-weekend-nainital-news-c-337-1-hld1039-134070-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वीकेंड खत्म पर जाम से नहीं मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वीकेंड खत्म पर जाम से नहीं मिली निजात
Tue, 30 Jun 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। वीकेंड खत्म होने के बाद भी शहर की सड़कों में जाम लगा रहा। सोमवार को सुबह के समय नैनीताल रोड पर स्टेडियम से लेकर तिकोनिया तक वाहनों की कतारें नजर आईं। शाम को काठगोदाम और रानीबाग क्षेत्र में पर्वतीय क्षेत्रों से लौटने वालों की भीड़ रही। इससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले रविवार की देर रात तक ज्योलीकोट और सलड़ी मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा। पुलिसकर्मी देर रात तक जाम खुलवाने में जुटे रहे। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि विभिन्न चौराहों और मार्गाें पर तैनात पुलिस कर्मियों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन