सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One thousand devotees visited Garjiya Mata

Nainital News: एक हज़ार श्रद्धालुओं ने किए गर्जिया माता के दर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
One thousand devotees visited Garjiya Mata
विज्ञापन
रामनगर। प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में पहले नवरात्र पर केवल एक हज़ार श्रद्धालुओं ने ही माता के दर्शन किए। पहली बार इतनी कम संख्या में लोग श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के पुजारी मनोज पांडेय ने बताया कि मंदिर के टीले में सुरक्षात्मक कार्य जारी है। इससे पहली बार माता के दर्शन मंदिर में नहीं हो सके। इसके चलते लक्ष्मी नारायण मंदिर में करीब एक हज़ार श्रद्धालु ही दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में नवरात्र पर 30 से 40 हज़ार श्रद्धालु दर्शन के लिए आते थे। उन्होंने बताया कि मूल मंदिर में माता के दर्शन नहीं होने से श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति रही।
Trending Videos


बार एसोसिएशन सभागार में सुंदरकांड का पाठ
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सभागार में पहले नवरात्र पर सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने भजन-कीर्तन भी किए। यहां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत, सचिव सौरभ अधिकारी, पुष्पा जोशी, खुशबू तिवारी शर्मा, ज्ञानमति कुशवाहा, मीना बिष्ट, मधु सामंत, विपुल शर्मा, निपुष जोशी, सौरभ पांडे, भुवनेश जोशी, प्रभा नैथानी आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed