सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police personnel accused of molesting women in kainchi dham

Uttarakhand: पुलिसकर्मियों पर महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप, भड़के लोग

अमर उजाला नेटवर्क, भवाली Published by: Heera Updated Sun, 14 Jun 2026 06:16 AM IST
विज्ञापन
सार

कैंची धाम में स्थापना दिवस से पहले शनिवार देर रात करीब 11 बजे भारी तनाव पैदा हो गया। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पुलिस कर्मियों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर पीटने का गंभीर आरोप लगाया। 

Police personnel accused of molesting women in kainchi dham
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कैंची धाम में शनिवार की देर रात 11 बजे उस समय भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पुलिस कर्मियों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और पीटने का आरोप लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई और उन्होंने पुलिस के रवैये के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस प्रशासन और एसएसपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने डीएम और मुख्यमंत्री से मामले की जांच के साथ कार्रवाई की मांग उठाई है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। लोगों का कहना था कि ग्रामीण इलाके के लोग शनिवार की सुबह अपने वाहन लेकर भवाली मंडी आए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से हटाकर जबरन जंगल की तरफ भेज दिया। प्रदर्शनकारियों ने यह गंभीर आरोप भी लगाया कि स्थानीय लोगों को उनके घरों और कमरों से दूर किया जा रहा है जबकि पुलिस की मौजूदगी में वहां लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं। विरोध करने पर उन्हें पीटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भवाली में यह मेला पहली बार नहीं हो रहा है लेकिन शनिवार से ही पुलिस ने यहां जबरन कर्फ्यू जैसी स्थिति पैदा कर दी है और पूरा मंदिर परिसर खाली करवा दिया गया है। लोगों ने कहा कि पुलिस के आला अधिकारी वाहवाही बटोरने का काम कर रहे हैं और क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है। स्थानीय लोगों ने एक सुर में पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद और एसएसपी मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। मौके पर तैनात पुलिस बल स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करता नजर आया, लेकिन स्थानीय लोगों में पुलिस के इस रवैये को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed