सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparations complete for foundation day at Kainchi Dham

Kainchi Dham: सजा मंदिर...सुबह पांच बजे बंटेगा मालपुए का प्रसाद, उमड़ेंगे लाखों भक्त; चारों ओर पुलिस तैनात

अमर उजाला नेटवर्क, भवाली Published by: Heera Updated Sun, 14 Jun 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
सार

कैंची धाम में सोमवार को होने वाले स्थापना दिवस की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, जिसके तहत चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। 

Preparations complete for foundation day at Kainchi Dham
कैंची धाम मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 

कैंची धाम में सोमवार को होने वाले स्थापना दिवस की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है। स्थापना दिवस के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की है।

 

कैंची धाम में सोमवार सुबह पांच बजे बाबा नीब करौरी महाराज को महाप्रसाद का भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को मालपुए का प्रसाद बांटना शुरू कर दिया जाएगा। श्रद्धालु मुख्य गेट से बाबा के जयकारों के साथ मंदिर में प्रवेश करेंगे और महाप्रसाद लेकर पिछले गेट से वापस आएंगे। इधर, कैंची धाम में एक महीने से लगातार चल रहा अखंड हनुमान चालीसा का पाठ रविवार को पारायण के साथ संपन्न हुआ। हनुमान चालीसा के लिए बाबा के भक्त मंदिर में जुटे रहे। मंदिर समिति के अनुसार कैंची धाम में सोमवार को स्थापना दिवस पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। पुलिस के अधिकारी भी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन

 

मालपुए के साथ आलू की सब्जी तैयार
स्थापना दिवस के लिए मंदिर परिसर में मथुरा से आए कारीगरों की ओर से मालपुए तैयार किए गए। श्रद्धालुओं के लिए आलू की सब्जी का प्रसाद भी तैयार कर लिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed