सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rahul Gandhi Uttarakhand Visit Rahul Almora program postponed due to bad weather

Rahul Gandhi: कांग्रेसियों के अरमानों पर बारिश ने फेरा पानी, जानिए क्यों निराश हो गए कार्यकर्ता?

अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 04 Jun 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Rahul Gandhi Uttarakhand Visit, Rally Live Updates in Hindi: पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद राहुल गांधी अल्मोड़ा के लिए हेलीकॉप्टर से निकले थे लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर वहां उतर नहीं पाया और वापस पंतनगर एयरपोर्ट आकर लौट गए। राहुल गांधी के नहीं पहुंचने की सूचना मिलने के बाद कार्यकर्ता में निराशा छाने लगी। अधिकतर कार्यकर्ता वापस अपने घरों को लौट गए हैं।

Rahul Gandhi Uttarakhand Visit Rahul Almora program postponed due to bad weather
Rahul Gandhi - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली के स्थगित होने से कांग्रेस नेताओं के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बड़े अरमानों से काफी दिनों से राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ताओं को जब उनके रैली में नहीं पहुंचने की खबर लगी तो उनमें निराशा छाने लगी। नौ वर्षों से प्रदेश की सत्ता से बाहर रहने वाली कांग्रेस इस रैली को संजीवनी की तरह ले रही थी लेकिन खराब मौसम ने लोगों के अरमानों में पानी फेर दिया।
Trending Videos


अगले साल 2027 में होने वाले चुनावों के लेकर कांग्रेस अभी से अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए यह रैली कर रही थी। माना जा रहा था कि ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस), पलायन, खेती, नौकरी जैसे जमीनी मुद्दों को उठाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा जाएगा, लेकिन राहुल गांधी को फोन से ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों भाजपा ने प्रदेश में कई जगहों पर पार्टी के कद्दावर नेताओं को बुलाकर राजनीतिक बिसात बिझानी शुरु कर दी थी। प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और राजनाथ की रैली के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रदेश दौरे के बाद ठंडा पड़ा कांग्रेसियों के जोश को ताकत देने के लिए यह रैली महत्वपूर्ण मानी जा रही थी।
विज्ञापन

मौसम ने डाला खलल, उतर नहीं पाया हेलीकॉप्टर
राहुल गांधी बड़े ही जोश के साथ पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। जोश से लबरेज राहुल गांधी ने जब अल्मोड़ा के लिए उड़ान भरी तो कार्यकर्ताओं को उनके जल्द पहुंचने की खबर भी पहुंचने लगी। इससे कार्यकर्ताओं के जोश को और बढ़ा दिया लेकिन यह खुशी अधिक देर तक नहीं रह सकी। थोड़ी देर बाद ही सूचना आने लगी कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर पा रहा है और वे लौट गए हैं। 

 

कई जिलों से पहुंचे थे कार्यकर्ता
राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुमाऊं के सभी जिलों से कार्यकर्ता पहुंचे थे। एक तरफ अल्मोड़ा में तैयारियों को लेकर बड़े नेताओं जिम्मेदारी संभाले हुए थे वहीं जमीनी स्तर पर भी कार्यकर्ता लोगों को रैली के लिए जुटाने में लगे थे। 

 

बहुत बड़ी संख्या में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर से कार्यकर्ता पहुंचे थे। धूप-छांव की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में महिलाओं की भी उपस्थिति देखी गई। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर था। जैसे ही खबर आई कि राहुल गांधी कार्यक्रम में नहीं आ पाएंगे कार्यकर्ताओं में निराशा छाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed