सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rajnath Singh praised the work of Chief Minister Pushkar Singh in a public meeting in Haldwani

Rajnath in Uttarakhand: रक्षा मंत्री बोले- BJP लगाएगी हैट्रिक, कोई भी ताकत सत्ता में आने से नहीं रोक सकती

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 21 Mar 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में प्रदेश में हुए विकास कार्यों की सराहना की और उन्हें ‘धुरंधर धामी’ कहकर सम्मानित किया।

Rajnath Singh praised the work of Chief Minister Pushkar Singh in a public meeting in Haldwani
हल्द्वानी में आयोजित सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर खिली मंद-मंद मुस्कान में उनका आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। सभा खत्म होने पर राजनाथ सिंह ने भी धामी को निराश नहीं किया और भरी सभा में उनकी तारीफों के पुल बांधे।

Trending Videos


मौका था प्रदेश में बीजेपी सरकार के दूसरे कार्यकाल के चार साल पूरा होने का। इस उपलक्ष्य पर हल्द्वानी में एक जनसभा आयोजित की गई थी। इस सभा में उमड़ी भीड़ से गदगद राजनाथ सिंह पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में किए गए कामों की चर्चा किए बिना नहीं रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड की कमान संभालने के बाद ही विकास की बयार तेज हुई है। हल्द्वानी को कुमाऊं का प्रवेश द्वार बताते हुए उन्होंने कहा कि जबसे धामी ने प्रदेश का नेतृत्व संभाला है राज्य के बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हुआ, पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश को नई पहचान मिली और राज्य में स्वरोजगार के अवसर बढ़ें। 

उन्होंने उत्तराखंड के विकास को अन्य राज्यों के लिए प्रेरणादायी बताया। पुरानी कहावत का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि 'पहाड़ की जवानी और पहाड़ के पानी ,पहाड़ और देश—दोनों के काम आना चाहिए'। उपलब्धियों का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य ने अन्य राज्यों के सामने एक आदर्श राज्य के रूप में खुद को प्रस्तुत किया है। राज्य में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।

चुनावी साल के करीब होने का मौका भी राजनाथ सिंह नहीं चूकना चाहते थे। लगे हाथ उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कोई भी ताकत सत्ता में आने से नहीं रोक सकती। इतना ही नहीं जाते-जाते विरोधी पार्टियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए। कांग्रेस की कार्यशैली को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में जनता को निराशा ही मिली। इसी का नतीजा रहा कि जनता ने उन्हें सत्ता से ही नकार दिया। अब जब कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाती है तो चुनाव आयोग और ईवीएम का बहाना लगाने लगती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि अगले विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश में बीजेपी ही सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed