सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rajnath Singh said in his public meeting that there is no place for encroachers in Uttarakhand

Uk: राजनाथ सिंह का जनसभा में संबोधन, बोले- अतिक्रमण करने वालों के लिए उत्तराखंड में जगह नहीं

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 21 Mar 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण, भ्रष्टाचार और विकास कार्यों पर सरकार की उपलब्धियों का जोरदार जिक्र किया।

Rajnath Singh said in his public meeting that there is no place for encroachers in Uttarakhand
हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सभा में लोगों को संबोधित करने के दौरान विभिन्न मुद्राओं में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा ने इशारों-इशारों में बड़ी बात कह दी। उन्होंने मंच से सीएम धामी की मौजूदगी में दो टूक कहा कि अतिक्रमण करने वालों के लिए उत्तराखंड में जगह नहीं है।

Trending Videos

राजनाथ सिंह ने कहा, हमारा उत्तराखंड देवताओं की भूमि है और हमारी आस्था एवं संस्कृति का केंद्र है, इसलिए इसकी रक्षा करना और इसकी पवित्रता को बनाए रखना जरूरी है। मैं यहां के सभी लोगों से अपील करता हूं कि हमें उत्तराखंड की रक्षा करनी चाहिए और इसकी पवित्रता को बढ़ाना चाहिए। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व और हमारी सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उत्तराखंड में अवैध प्रवासियों के लिए कोई जगह नहीं है। उनके नेतृत्व में 10,000 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने कहा पहले उत्तराखंड में घोटाले होते थे। अब यदि कोई घोटाला करता है तो उसका स्थान जेल होता है। 200 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल पहुंचाकर उत्तराखंड सरकार ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

यहां के लोगों में पर्वत सी अटलता
अपने संबोधन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की यह भूमि वेदों और देवों की भूमि है। उन्होंने कहा मैं उत्तराखण्डवासियों के स्वभाव से अच्छी तरह परिचित हूं। यहां के लोगों में पर्वत सी अटलता देखने को मिलती है। उत्तराखण्ड आस्था, अध्यात्म और संस्कृति की भूमि है। यह ऋषि-मुनियों की धरती और तपोभूमि है। यहां की ज्ञान, साधना और संस्कारों की परंपरा पूरे राष्ट्र को दिशा देती है।

वीरभूमि उत्तराखंड के अलावा कोई और नहीं
राजनाथ सिंह ने कहा, उत्तराखंड देवभूमि है। हालांकि, अगर भारत में किसी भूमि को ''वीरभूमि'' कहा जाता है, तो वह उत्तराखंड के अलावा कोई और नहीं है। जब भी देश की सीमाओं की रक्षा की बात आती है, उत्तराखंड के लोग पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों की जो चिंता की है, उसके लिए उनका आभार। उत्तराखण्ड सरकार ने परमवीर चक्र से सम्मानित जवानों की अनुग्रह राशि को ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 करोड़ करने का कार्य किया है।

यह कर्णावती, गौरा देवी और बछेंद्री पाल की धरती
राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकारी सेवाओं में भी यहां महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। सरकारी नौकरियों में मातृशक्ति को 30 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है। उत्तराखण्ड की धरती नारी सशक्तिकरण की भी भूमि है। यह कर्णावती, गौरा देवी और बछेंद्री पाल की धरती है। यहां की बेटियों ने अपने कार्यों से पूरे भारत का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed