{"_id":"698c15cc539d7f093b0c1060","slug":"responsibility-falls-into-the-pits-carelessness-blows-in-the-dust-in-haldwani-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani News: विकास के दावों के बीच खुदी सड़कों से जूझ रहा शहर, वर्षों से मरम्मत को तरस रहीं गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani News: विकास के दावों के बीच खुदी सड़कों से जूझ रहा शहर, वर्षों से मरम्मत को तरस रहीं गलियां
माई सिटी रिपोर्टर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार
हल्द्वानी में विकास कार्यों के नाम पर खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने से शहरवासी धूल, गड्ढों और हादसों के बीच रोजाना जूझ रहे हैं।
दमुवाढूंगा देवखड़ी शिवाय पुरम में सीवर लाइन डाले जाने के चलते खोदी गई सड़क।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हल्द्वानी में विभाग और अफसरों के विकास के दावों के बीच शहर में मुख्य सड़कों से लेकर अंदरूनी गलियों तक सरकारी अंधेरगर्दी हावी है। जगह-जगह सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। इनकी न तो कार्यदायी संस्था सुध ले रही है और ना ही जिम्मेदार अधिकारी। नतीजा यह है कि यहां ऊबड़-खाबड़ हो चुकीं अधिकतर सड़कों पर आए दिन कभी कोई राहगीर तो कभी कोई दोपहिया वाहन चालक या फिर स्कूली बच्चे चोटिल हो रहे हैं। यह स्थिति तब है जब कमिश्नर दीपक रावत ने पिछले दिनों नहर कवरिंग रोड से सटीं काॅलोनियों के निरीक्षण के दौरान सड़कों को ठीक कराने के निर्देश दिए थे।
Trending Videos
शहर में काफी समय से यूयूएसडीए समेत दूसरे विभाग कहीं सीवर तो कहीं पेयजल लाइन बिछा रहे हैं। बड़े ठेकेदारों ने ये कार्य कई अन्य छोटे ठेकेदारों को सौंप दिए हैं। अब एक साथ जगह-जगह मुख्य रोड से लेकर गलियों तक की सड़कों को खोद दिया गया है। आधे से अधिक शहर में कहीं दो वर्ष से सड़कें खोदी हुई हैं तो कहीं एक वर्ष से। इससे शहर की बड़ी आबादी को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। सबसे अधिक दिक्कतें बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह पहले राजपुरा की गली नंबर एक और गली नंबर दो की सड़कों को खोदा था। तब से ये सड़कें ठीक नहीं कराई गई हैं। सड़क पर रोड़ी पड़ी रहती है जो वाहनों के टायरों से छिटकती है। आए दिन यहां हादसे होते हैं।- अंकित माहेश्वरी, राजपुरा
मीरा मार्ग जैसे व्यस्ततम बाजार में विभाग ने सड़क खोदकर उसे तत्काल भर तो दिया है लेकिन अब यहां सड़क पर दिन भर धूल उड़ती रहती है। इससे राहगीरों को तो दिक्कतें होती ही हैं साथ ही कारोबारी भी परेशान रहते हैं। - हीरा लाल साहू, व्यापारी मीरा मार्ग
शिवायपुरम कॉलोनी की सड़क को खोदे हुए लंबा समय हो गया है। यहां सीवर लाइन बिछाई जा रही है। इस कारण सड़क में बड़े गड्ढे हो गए हैं। छोटे वाहनों तक को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना परेशानी भरा साबित हो रहा है। - मोहित कुमार, दमुवादूंगा
लाइन नंबर आठ में सड़क को खोदे हुए दो वर्ष गए हैं। अब तक काम पूरा। नहीं हुआ है। कई लोग घायल हो चुके हैं। दुकानदारों ने अपने पैसों से दुकानों के आगे सड़क ठीक कराई है। -शोएब, लाइन नंबर आठ बनभूलपुरा