{"_id":"698c5b2ab77e8e04c4018f3a","slug":"video-district-bar-nainital-boycotted-work-in-protest-against-irregularities-in-revenue-courts-in-nainital-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राजस्व न्यायालयों में अनियमितताओं के विरोध में जिला बार नैनीताल ने किया पूर्ण कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राजस्व न्यायालयों में अनियमितताओं के विरोध में जिला बार नैनीताल ने किया पूर्ण कार्य बहिष्कार
गायत्री जोशी
Updated Wed, 11 Feb 2026 04:04 PM IST
Link Copied
नैनीताल के राजस्व न्यायालयों में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर जिला बार एसोसिएशन नैनीताल ने आंदोलन तेज कर दिया है। जिला बार एसोसिएशन ने समस्याओं के समाधान न होने पर बुधवार को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया। साथ ही लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर 23 फरवरी से अन्य जिलों की बार एसोसिएशनों को साथ लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन को चेताया। बार एसोसिएशन के सचिव दीपक रुवाली ने बताया कि समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों से बातचीत की गई, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।