सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Self-confidence is the biggest lesson in life.

Nainital News: स्वयं पर भरोसा जीवन की सबसे बड़ी सीख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Self-confidence is the biggest lesson in life.
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में आयोजित दो दिवसीय जीवन कौशल कार्यशाला के दूसरे दिन विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, आंतरिक शांति और सकारात्मक जीवन शैली के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वयं पर भरोसा रखना जीवन की सबसे बड़ी सीख है।
Trending Videos

इस विशेष सत्र की मुख्य वक्ता सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा के मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मधुलता नयाल रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को छिपे हुए भावनात्मक बोझ को पहचानने, क्रोध प्रबंधन और बचपन के भावनात्मक उपचार के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सत्र में बस में यात्री नामक रोल-प्ले गतिविधि आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने प्रकृति, मित्र, समाज और परिवार जैसी भूमिकाएं निभाईं। इसके अतिरिक्त अवसाद और संज्ञानात्मक मन के बीच रस्साकशी के माध्यम से मानसिक द्वंद्व को दर्शाया गया जिसका समापन रस्सी छोड़ो के सकारात्मक संदेश के साथ हुआ।
कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने कहा कि स्वयं पर भरोसा रखना और सकारात्मक रहना ही जीवन की सबसे बड़ी सीख है। डॉ. ललित तिवारी ने मस्तिष्क को जीवन की कुंजी बताई। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस मौके पर डॉ. नवीन पांडे, डॉ. प्रभा पंत, डॉ. हेम जोशी, डॉ. संदीप मंडोली, डॉ. सीता आदि मौजूद रहीं।
---------
फोटो- 28एनटीएल05पी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed