Haldwani: नगर निगम में जल्द एक ही खिड़की से होंगे हर काम, नया भवन बनाने की तैयारी; आर्किटेक्ट ने किया सर्वे
हल्द्वानी नगर निगम जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, हाउस टैक्स और ट्रेड लाइसेंस जैसी नागरिक सेवाओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने जा रहा है। इसके लिए निगम परिसर में पांच हजार वर्ग फुट खाली जमीन पर नया भवन बनाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी नगर निगम में कार्य के लिए अब लोगों को चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, हाउस टैक्स, ट्रेड लाइसेंस जैसे जरूरी काम अब एक ही जगह पर निस्तारित किए जा सकेंगे। इसके लिए निगम परिसर में खाली पड़ी पांच हजार वर्ग फुट जमीन पर नया भवन बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है जिसमें सिंगल विंडो सिस्टम लागू होगा।
नगरपालिका से निगम बने शहर को 12 साल से अधिक हो चुके हैं। इनके वार्डों की संख्या भी 25 से बढ़कर 60 पहुंच गई है। दायरा बढ़ने से नगर निगम कार्यालय पर दबाव बढ़ा है। अभी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए प्रथम तल पर बने काउंटर में जाना पड़ता है जबकि हाउस टैक्स भूतल में जमा होता है। इसी तरह जनहित के काम एक ही स्थान पर न होने से लोगों को निगम भवन के चक्कर लगाने पड़ते हैं। तीन मंजिले नए भवन के बेसमेंट में पार्किंग और भूतल में सिंगल विंडो व्यवस्था होगी। प्रथम व द्वितीय तल में मीटिंग हॉल और सभागार बनाया जाएगा। इसके लिए आर्किटेक्ट ने भूमि का सर्वे किया है। संवाद
सुभाषनगर में बनेगा क्षेत्रीय कार्यालय
नगर निगम का शहर में क्षेत्रीय कार्यालय भी बनाया जा रहा है। सुभाषनगर स्थित सामुदायिक भवन में इसे स्थापित किया जाएगा। दो हजार वर्ग फुट के सामुदायिक भवन परिसर में शुरुआत में सेनेटरी इंस्पेक्टर और स्ट्रीट लाइट अनुभाग के कर्मचारी बैठेंगे। निगम अधिकारियों के अनुसार भवन पर कब्जा था, उसे हटा दिया गया है।