सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   stray cow was taken from the roadside to a deserted place and slaughtered in bajpur

गौ हत्या: सड़क किनारे से लावारिस गाय को सुनसान जगह पर ले जाकर काटा, दो युवक गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 22 Apr 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

बाजपुर में बेसहारा गाय को काटकर उसका मांस हल्द्वानी में बेचने की साजिश में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरायत में लिया। 

stray cow was taken from the roadside to a deserted place and slaughtered in bajpur
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बाजपुर में सड़क से बेसहारा गाय को पकड़कर काटने के बाद उसका मांस हल्द्वानी लाकर बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार शाम पकड़ा। एक आरोपी उस्मान रामपुर का जबकि दूसरा मोईन मुरादाबाद का रहने वाला है। उस्मान शातिर अपराधी है और उस पर पहले से छह मुकदमे स्वार थाने में दर्ज हैं।किच्छा के गोवंश संरक्षण स्क्वाड को बाजपुर में एक लावारिस गाय को सुनसान स्थान पर ले जाकर काटने और मांस को बिक्री के लिए हल्द्वानी ले जाने की सूचना मिली। इस पर स्क्वाड प्रभारी पंकज बेलवाल की टीम मंगलवार को बनभूलपुरा के शनि बाजार रोड पहुंची।

Trending Videos


मुखबिर की सूचना पर टीम को सिल्वर रंग के कार की तलाश थी। टीम को इंदिरानगर फाटक से गौला पार्किंग की तरफ खड़े डंपरों के बीच कार दिख गई। टीम ने बनभूलपुरा थाना पुलिस को भी बुला लिया। मंगलवार शाम साढ़े चार बजे अतिरिक्त पुलिस फोर्स आने पर टीम ने घेराबंदी की। कार में चालक सीट पर बैठे उस्मान निवासी मोहल्ला अगलगा थाना कोतवाली स्वार रामपुर और मोहम्मद मोईन निवासी चक्कर की मिलक थाना सिविल लाइन मुरादाबाद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी लेने पर गाड़ी की डिकी से काफी मात्रा में मांस मिला। पुलिस ने पशु चिकित्सक बुलाकर मांस की जांच कराई तो यह प्रतिबंधित मांस निकला जो चार से पांच घंटे पुराना था। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed