{"_id":"69e7d2a45b8dff9ab709dd4c","slug":"the-number-of-patients-in-the-citys-ayurvedic-hospitals-is-rising-nainital-news-c-238-1-shld1020-125084-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नगर के आयुर्वेदिक अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नगर के आयुर्वेदिक अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के आयुर्वेदिक अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बीडी पांडे आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों की संख्या 350-400 प्रतिमाह से बढ़कर 600 से अधिक हो गई है। नगर के अन्य आयुर्वेदिक केंद्रों में भी यही रुझान है। खासकर 50 से 75 वर्ष के लोग आयुर्वेदिक उपचार की ओर आकर्षित हो रहे हैं। बीडी पांडे आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डॉ. अनुज अग्रवाल ने बताया कि आयुर्वेद जोड़ों का दर्द, पाचन और त्वचा रोगों जैसी दीर्घकालिक बीमारियों में बेहतर परिणाम दे रहा है। प्राकृतिक उपचार, कम दुष्प्रभाव और लंबे समय तक राहत के कारण लोगों का भरोसा इस पारंपरिक चिकित्सा पद्धति पर मजबूत हुआ है। इसलिए अब लोग एलोपैथी के साथ आयुर्वेद को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X