सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drinking Water Crisis Deepens in Rural Areas

Nainital News: ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराया

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 22 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Drinking Water Crisis Deepens in Rural Areas
विज्ञापन
नैनीताल। अप्रैल में ही नैनीताल शहर और समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है। खूपी और देवीधूरा जैसे इलाकों में पानी की अनियमित आपूर्ति से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
Trending Videos


स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ पानी की समस्या और गंभीर हो रही है। कई जगहों पर पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पा रही है जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। कुछ लोग पेयजल का उपयोग खेतों की सिंचाई के लिए भी कर रहे हैं जिससे आने वाले महीनों में संकट और गहराने की आशंका है। एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि जलापूर्ति लाइनों में लीकेज को तत्काल ठीक किया जाए और पानी की बर्बादी किसी भी कीमत पर न होने दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को पाइपलाइनों की खराबी को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जल संस्थान और जल निगम सहित संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने जलस्रोतों की नियमित निगरानी, टैंकों की साफ-सफाई और वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed