सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Employees of Madrasan Company located in Motahaldu returned to work after talks

Lalkuan: मदरसन कंपनी के कर्मचारी वार्ता के बाद काम पर लौटे, माहौल भड़काने में 30 अज्ञात पर FIR

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 22 Apr 2026 09:35 AM IST
विज्ञापन
सार

मदरसन कंपनी के 100 से अधिक कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी समेत 14 मांगों को लेकर दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। प्रशासन की मध्यस्थता में कंपनी प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद समझौता हो गया। 

Employees of Madrasan Company located in Motahaldu returned to work after talks
काठगोदाम थाने में पुलिस की हिरासत में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी के 100 से अधिक कर्मचारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी लगभग पांच घंटे तक वेतन बढ़ोतरी समेत 14 सूत्री मांगों के लिए कार्य बहिष्कार कर कंपनी के मुख्य द्वार के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। बाद में उपश्रमायुक्त की मध्यस्थता में कंपनी प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद समझौता हो गया। इसके बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया। मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता हरीश पनेरू, समाजसेवी पीयूष जोशी को हिरासत में ले लिया जिन्हें देर शाम तक नहीं छोड़ा गया था। मामले में 30 से अधिक बाहरी तत्वों के खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Trending Videos

मंगलवार सुबह ए शिफ्ट में छह बजे प्रथम पाली से ही 100 से अधिक मजदूरों ने कंपनी के मुख्य द्वार के समक्ष धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में आंदोलनरत श्रमिकों की अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ. जगदीश चंद्रा तथा उपश्रमायुक्त कमल जोशी की मौजूदगी में कंपनी प्रबंधन से वार्ता हुई। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह वेतन बढ़ोतरी का मामला जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तराखंड शासन को भेजेंगे। इसके बाद शासन स्तर से इस मुद्दे पर निर्णय हो जाएगा। इस आश्वासन के बाद आंदोलनरत कर्मचारी मान गए तथा उन्होंने अपना आंदोलन वापस ले लिया। आधे से ज्यादा श्रमिक काम पर लौट गए जबकि बाकी घरों को चले गए। इस दौरान उप जिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली, कोतवाल बृजमोहन सिंह राणा समेत भारी पुलिस बल वहां तैनात था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीखी नोकझोंक के बीच पनेरू और पीयूष गिरफ्तार

सुबह लगभग साढ़े नौ बजे श्रमिकों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू को भारी पुलिस बल ने कंपनी के मुख्य द्वार से काफी पहले बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। पनेरू की पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पनेरू खेत के रास्ते मजदूरों के पास पहुंचने लगे तो पुलिस उन्हें हिरास्त में लेकर काठगोदाम थाने ले गई। इसके अलावा समाजसेवी पीयूष जोशी के हल्दूचौड़ स्थित आवास में सुबह ही पुलिस टीम पहुंच गई। जैसे ही जोशी घर से निकले तो उन्हें भी हिरास्त में ले लिया गया।

उपश्रमायुक्त, एसपी सिटी और एसपी क्राइम की मौजूदगी में श्रमिकों से विस्तृत बातचीत हो गई है। इसके बाद अधिकतर श्रमिक काम पर लौट आए हैं। कुछ श्रमिक बुधवार सुबह से काम पर आएंगे। - सुभाष तिवारी, एचआर हेड, मदरसन फैक्टरी


मदरसन श्रमिकों के आंदोलन की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने के उद्देश्य से श्रमिकों को अराजकता के लिए उकसाने वाले 30 बाहरी तत्वों के खिलाफ गुंडा एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। कानून हाथ में लेने वालों एवं अराजकता का माहौल बनाने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी।

पीयूष की हिरासत के विरोध में जनप्रतिनिधियों ने कोतवाल को दिया ज्ञापन

समाजसेवी पीयूष जोशी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में बरेली रोड के एक दर्जन से अधिक ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कोतवाल लालकुआं को ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की है। प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ लंबे समय से बिगुल बजा रहे समाजसेवी पीयूष जोशी को राजनीतिक द्वेष भावना के चलते गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने पीयूष जोशी को तत्काल बिना शर्त रिहा करने की जोरदार मांग करते हुए पुलिस की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। ज्ञापन सौंपने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य चिंतामणि पांडे, ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट, रमेश जोशी, जानकी देवी, सोनी पंत आदि रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed