सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   talleetaal mein kabaad na nikale se

Nainital News: तल्लीताल में कूड़ा न उठने से गंदगी

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 21 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
talleetaal mein kabaad na nikale se
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल में समय पर कूड़ा न उठने के कारण कई स्थानों पर गंदगी फैल गई है जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कूड़ा नियमित रूप से नहीं उठाया जा रहा है जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
Trending Videos

इधर, प्रथम नवरात्र,, बीते शुक्रवार को बारिश और शनिवार को ईद के अवकाश के कारण नैनीताल की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कई स्थानों पर कूड़ेदान भरे हुए हैं और पास में कूड़ा भी फैला हुआ है। अब रविवार को अवकाश होने के कारण भी सफाई नहीं हो पाएगी। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार कहना है कि ईद के अवकाश में भी आउटसोर्स कार्मिकों से कार्य लिया गया जबकि सार्वजनिक स्थलों पर नियमित पर्यावरण मित्रों ने भी सफाई की। उन्होंने बताया कि रविवार को मुख्य स्थलों आदि की पड़ताल कर सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे ईओ

कालाढूंगी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। ईद के दिन ईओ अभिनव कुमार सफाई व्यवस्था का जायजा लेने मुस्लिम बस्तियों में पहुंचे। पांच दिन से कालाढूंगी पालिका के कर्मचारी मंदिर की भूमि को अपने नाम किए जाने के लिए हड़तात पर हैं। इस कारण नगर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। शनिवार को ईद पर ईओ ने वार्ड नंबर 3, 4, 5 में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed