फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tempo Traveller falls into ditch in Ramgarh Bhowali

Uttarakhand: सैलानियों से भरा टेंपो खाई में गिरा...20 घायल, रेस्क्यू जारी, पुलिस-एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Fri, 14 Aug 2026 02:12 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Fri, 14 Aug 2026 02:12 PM IST
सार

भवाली के मल्ला रामगढ़ में शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे सैलानियों से भरा टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें 20 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Tempo Traveller falls into ditch in Ramgarh Bhowali
सैलानियों से भरा टेंपो खाई में गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भवाली के मल्ला रामगढ़ के लक्ष्मी खान के पास शुक्रवार की दोपहर 1.30 बजे सैलानियों से भरा टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में टेंपों ट्रैवलर में सवार 20 सैलानियों की घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ और भवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। घायलों को रामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

विज्ञापन


भवाली कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों को रामगढ़ सीएचसी भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed