फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The driver died on the spot after the canter fell into a ditch in Okhalkanda, Bhimtal

ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा: कैंटर खाई में पलटा, एक की मौत; सहायक कृषि अधिकारी सहित तीन घायल

Mon, 10 Aug 2026 03:46 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल (नैनीताल)
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल (नैनीताल) Published by: Heera Updated Mon, 10 Aug 2026 03:46 PM IST
सार

भीमताल के ओखलकांडा में सोमवार दोपहर एक कृषि विभाग का कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा, जिससे चालक कमल जोशी की मौके पर मौत हो गई। वहीं सहायक कृषि अधिकारी दीवान सिंह मेहता, रोहित कुमार और पंकज बिष्ट घायल हो गए।

विज्ञापन
The driver died on the spot after the canter fell into a ditch in Okhalkanda, Bhimtal
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

विस्तार

भीमताल के ओखलकांडा में सोमवार दोपहर 1.30 बजे एक कृषि विभाग के उपकरण लेकर आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा। कैंटर के खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सहायक कृषि अधिकारी, परिचालक और एक अन्य युवक घायल हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से ओखलकांडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

विज्ञापन


ओखलकांडा के समाजसेवी प्रकाश नैनवाल ने बताया कि हादसे में कैंटर चालक कमल जोशी की मौत हो गई है। साथ ही सहायक कृषि अधिकारी दीवान सिंह मेहता, रोहित कुमार और पंकज बिष्ट घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सहायक कृषि अधिकारी दीवान सिंह मेहता और पंकज बिष्ट को हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया है। घटना की सूचना पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा भी मौके पर रवाना हुए। कैड़ा ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने को कहा है। साथ ही घायलों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed