फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Health workers stranded in Ralam Pithoragarh due to bad weather

UK: मौसम ने रोकी हेलिकॉप्टर की उड़ान, वापस नहीं लौट सके रालम में चार दिन से फंसे स्वास्थ्य कर्मी; परिजन चिंतित

Mon, 10 Aug 2026 04:54 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Mon, 10 Aug 2026 04:54 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले के रालम में बीमारों का इलाज करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम खराब मौसम के कारण चार दिन बाद भी वापस नहीं लौट सकी है। हेलिकॉप्टर उड़ानें रोक दी गई हैं, जिससे टीम को जल्द निकालना चुनौती बन गया है।

विज्ञापन
Health workers stranded in Ralam Pithoragarh due to bad weather
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के रालम के बीमारों का इलाज करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम चार दिन बाद भी वापस नहीं लौट सकी है। मौसम में हेलिकॉप्टर की उड़ान रोक दी है। इससे रालम में फंसे स्वास्थ्य कर्मियों को जल्द वापस लाना चुनौती बन गया है। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मी, उनके परिजन और विभाग मौसम का साथ मिलने का इंतजार कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, मौसम साफ होने के बाद ही टीम का जिला मुख्यालय लौटना संभव है।

विज्ञापन

मुनस्यारी के उच्च हिमालयी गांव रालम में वायरल और डायरिया से जूझ रहे ग्रामीणों का इलाज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को बीते शुक्रवार हेलीकाॅप्टर से भेजा गया था। टीम को उसी दिन गांव में शिविर लगाकर वापस लौटना था। खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका और टीम नहीं लौट सकी। टीम में डॉ. आशु अवस्थी, डॉ. मृगांक शुक्ला एवं एक फार्मासिस्ट हैं। तब से टीम, उनके परिजन और विभाग मौसम खुलने का इंतजार कर रहा है लेकिन सभी निराश हैं। सोमवार को भी मौसम में खराबी के चलते हेलीकॉप्टर रालम के लिए उड़ान नहीं भर सका और टीम वापस नहीं आ सकी। इस समय रालम गांव में करीब 50 लोग माइग्रेशन पर गए हैं। टीम के सदस्य भी ग्रामीणों के साथ है। बावजूद इसके उनके परिजन चिंतित हैं। डॉ. आशु अवस्थी के पिता डीडी अवस्थी ने बताया कि रविवार की शाम बेटे का किसी के नंबर से फोन आया था। उन्होंने गांव में सकुशल होने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन

मौसम का साथ नहीं मिला तो स्वास्थ्य कर्मियों को चलना होगा 35 किलोमीटर पैदल
रालम गांव काफी दुर्गम में है। मुनस्यारी तक लीलम तक 15 किलोमीटर सड़क मार्ग है। वहां से रालम गांव की पैदल दूरी 35 किलोमीटर है। गांव में संचार सुविधा भी नहीं है। ऐसे में साफ है कि यदि मौसम का साथ नहीं मिला तो स्वास्थ्य कर्मियों को वापसी के लिए लंबी पैदल दूरी नापनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम खराब होने से टीम आज भी वापस नहीं आ पाई है। ग्रामीणों से टीम का पूरा ध्यान रखने के संबंध में वार्ता हुई है। मौसम ठीक होते ही टीम को वापस लाया जाएगा।

-डॉ. जेस चुफाल, सीएमओ, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed