{"_id":"6a79a0f4c9512a454f0e7597","slug":"one-person-died-after-a-car-fell-into-a-ditch-near-kosi-river-almora-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Accident: कोसी के पास कार अनियंत्रित होकर 80 फीट गहरी खाई में गिरी, एक की मौत; दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Accident: कोसी के पास कार अनियंत्रित होकर 80 फीट गहरी खाई में गिरी, एक की मौत; दो घायल
Mon, 10 Aug 2026 03:29 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: Heera
Updated Mon, 10 Aug 2026 03:29 PM IST
सार
अल्मोड़ा में कोसी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा आधी रात करीब दो बजे हुआ, जब कार जागर से लौट रही थी। हादसे में आनंद रावत की मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र देवेंद्र रावत और चालक दिनेश रावत घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्मोड़ा में कोसी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना आधी रात करीब दो बजे की है।
विज्ञापन
भांकड़ गांव से जागर से लौट रही आल्टो के10 कार कोसी के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में हवालबाग विकासखंड के कुज्याड़ी गांव निवासी आनंद रावत पुत्र खीम सिंह रावत की मौत हो गई। कार में उनके पुत्र देवेंद्र रावत और चालक दिनेश रावत भी सवार थे। दोनों घायल हुए हैं।
विज्ञापन
देवेंद्र रावत ने बताया कि वह भांकड़ गांव में जागर से लौट रहे थे। कोसी के पास चालक दिनेश रावत को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद चालक दिनेश रावत ने मदद के लिए ग्रामीणों को फोन किया। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और दोनों घायलों ने आनंद रावत को खाई से बाहर निकाला और बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में चालक दिनेश रावत के कमर में चोट आई है, जबकि देवेंद्र रावत को हल्की चोट लगी है। बेस अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।