फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Transport Department new office is ready in ramnagar

Ramnagar: परिवहन विभाग का नया कार्यालय बनकर तैयार, साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से किया गया निर्माण कार्य

Fri, 31 Jul 2026 11:01 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: Heera Updated Fri, 31 Jul 2026 11:01 PM IST
सार

रामनगर में परिवहन विभाग का नया एआरटीओ कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इस आधुनिक कार्यालय को कई सुविधाओं से लैस किया गया है।

विज्ञापन
Transport Department new office is ready in ramnagar
परिवहन विभाग का नया कार्यालय बनकर तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रामनगर में परिवहन विभाग का नया एआरटीओ कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इस आधुनिक कार्यालय को कई सुविधाओं से लैस किया गया है। उम्मीद है कि अगस्त में शुभारंभ कर इसे नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा।

रामनगर में वर्ष 2018 से एआरटीओ कार्यालय शंकरपुर रोड स्थित किराए के भवन में संचालित हो रहा है। वर्ष 2021 में साढ़े सात करोड़ की लागत से सांवल्दे में नए भवन का कार्य शुरू किया गया था। अब यह बनकर तैयार हो गया है। इस कार्यालय में विभागीय कार्यों के संचालन के साथ ही वाहन स्वामियों और लाइसेंस बनवाने आने वाले लोगों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। आधुनिक व्यवस्थाओं से लैस कार्यालय शुरू होने के बाद लोगों को परिवहन संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। एआरटीओ प्रशासन सुरेंद्र सिंह कपकोटी ने बताया कि नए भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अगस्त में इसका विधिवत शुभारंभ होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed