Haldwani News: महिला से कुंडल छीनने वाले दो कबाड़ी गिरफ्तार, 100 से अधिक CCTV खंगालने के बाद मिली सफलता
वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला के कान के कुंडल झपटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदायूं आरोपियों से लूटे गए कुंडल मिले हैं। पकड़े गए बदमाश उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी शहर के वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला के कान के कुंडल झपटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदायूं आरोपियों से लूटे गए कुंडल मिले हैं। पकड़े गए बदमाश उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं। दोनों मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कबाड़ बीनने का काम करते थे।
एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टीसी ने शनिवार को पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन के सभागार में घटना का खुलासा किया। हिम्मतपुर मल्ला के जगतपुरम कॉलोनी निवासी गौरी देवी 30 जुलाई की सुबह घर के पास ही वॉक पर गई थी। इस बीच दो युवक पैदल उनका पीछा करने लगे। मौका पाकर एक युवक ने कान के कुंडल छीने और दोनों भाग निकले। घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। गौरी देवी की बहू चंपा देवी ने मुखानी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। मुखानी पुलिस और एसओजी टीम ने बदमाशों की धरपकड़ को 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो फुटेज में दो युवक साफ नजर आए। इससे पुलिस की राह और आसान हो गई। शनिवार को पुलिस ने कमलुवागांजा रोड स्थित एक मॉल के पीछे आम के बगीचे से अजय और सूरज जोशी निवासी वार्ड-एक बिल्सी बदायूं को गिरफ्तार कर लिया। अजय से लूटे गए सोने के कुंडल बरामद हो गए।
अजय ने पहले रैकी की फिर साथी को बुलाया
लूट की वारदात को अंजाम देने वाला अजय बेहद शातिर है। अजय ने वृद्धा के साथ वारदात को अंजाम दिया। उस पर थाना सिविल लाइन बदायूं में जान से मारने की धमकी देने, शांतिभंग, चोट पहुंचाने जैसी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि अजय करीब एक महीने पहले शहर आया और मुखानी कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी नासिर अली की दुकान में काम करने लगा। उसने यहां गली-मोहल्लों में कबाड़ बीनने के बहाने रैकी की। करीब 15 दिन पहले उसने सूरज जोशी को भी यहां बुला लिया। दोनों कबाड़ी के वहां काम करने लगे और मौका पाकर वारदात को अंजाम दे दिया। दोनों बदमाश पुलिस को चकमा देने के लिए कपड़े बदलते रहे लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया गया।
नहीं कराया था सत्यापन
मामले में कबाड़ी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। जांच में पता चला कि उसने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवकों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। -डॉ.मंजुनाथ टीसी, एसएसपी