सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Why did Defense Minister Rajnath Singh call Dhakad Dhami Dhurandhar Dhami? Let's find out

Uttarakhand: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धाकड़ धामी को क्यों कहा धुरंधर धामी, जानिए पूरी कहानी

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 21 Mar 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने धामी को ‘धुरंधर धामी’ कहकर सम्मानित किया। आइए जानते हैं इसके पीछे की कहानी। 

Why did Defense Minister Rajnath Singh call Dhakad Dhami Dhurandhar Dhami? Let's find out
हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड में बीजेपी सरकार के दूसरे कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। धामी के काम को सराहते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी को 'धाकड़ धामी' नहीं 'धुरंधर धामी' कहा जाना चाहिए।
Trending Videos


नैनीताल जिले के हल्द्वानी में राजनाथ सिंह ने एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल को काफी सराहा। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार राज्य में अपने दूसरे कार्यकाल के भी चार साल पूरे कर लिए हैं। धामी के काम के तौर तरीकों के पुल बांधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में धुआंधार विकास हुआ है ऐसे में उन्हें धाकड़ धामी नहीं धुरंधर धामी कहा जाना चाहिए। उन्होंने उनके कार्यकाल को साधारण कार्यकाल न बताते हुए उत्तराखंड के लिए एक महत्वपूर्ण अध्याय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने धामी नेतृत्व की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर भी हमला बोलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। दूसरी पार्टियों की कार्यप्रणाली और भाजपा की कार्यप्रणाली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाता है जबकि कांग्रेस की सरकारों के दौरान घोटालों पर पर्दा डाला जाता है। धामी को साफ छवि की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्होंने उन्हें एक प्रभावी नेता भी बताया।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर भी चिंता जताई और कहा कि संवाद और कूटनीति से ही शांति स्थापित की जाती है। उन्होंने कहा कि कई देशों के बीच संघर्ष की स्थिति बनी हुई है लेकिन बातचीत से ही स्थायी समाधान संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed