{"_id":"69e8a1720c511e03c0014c9c","slug":"woman-who-went-to-collect-fodder-in-nainital-s-jeolikot-died-after-being-attacked-by-a-wild-animal-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: चारा लेने जंगल गई महिला की वन्यजीव के हमले में मौत, बाघ के हमले की आशंका; क्षेत्र में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: चारा लेने जंगल गई महिला की वन्यजीव के हमले में मौत, बाघ के हमले की आशंका; क्षेत्र में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Wed, 22 Apr 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार
ज्योलीकोट क्षेत्र में घास लेने जंगल गई 50 वर्षीय महिला की जंगली जानवर के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
हेमा पांडे
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में जंगल एक बार फिर खौफ का कारण बन गए हैं। घास लेने गई 50 वर्षीय महिला को वन्यजीव ने अपना शिकार बना लिया जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों में डर का माहौल है।
Trending Videos
ग्रामप्रधान शेखर चन्द्र भट्ट के अनुसार 50 वर्षीय हेमा पांडे रोज की तरह जंगल घास लेने गई थी। जंगल गई महिलाओं ने बताया कि महिला को बाघ ने मार दिया है। जंगल में उसका क्षत-विक्षत शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि उस पर वन्यजीव ने हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह कोई पहली घटना नहीं है। क्षेत्र के चोपड़ा व अन्य क्षेत्रों में पहले भी इस तरह के कई हमले हो चुके हैं जिससे ग्रामीणों में लंबे समय से भय बना हुआ है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकल पाने से लोगों में आक्रोश भी पनप रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
इस घटना के बाद ज्योलीकोट और आसपास के गांवों में सन्नाटा पसरा है। जंगल अब लोगों के लिए जीवनयापन का साधन नहीं बल्कि मौत का खतरा बनते जा रहे हैं।
डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कमेंट
कमेंट X