{"_id":"69d6b257a897846aca007cd8","slug":"womens-anger-against-alcohol-poured-in-the-rain-nainital-news-c-418-1-shld1006-5453-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शराब के खिलाफ बारिश में बरसा महिलाओं का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शराब के खिलाफ बारिश में बरसा महिलाओं का गुस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। रातीघाट बाजार में खुली शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का धरना लगातार जारी है। बुधवार सुबह से हो रही बारिश के बावजूद महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन जारी रखा। महिलाओं ने कहा कि जब तक उन्हें शराब की दुकान बंद करने का लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक वह धरना समाप्त नहीं करेंगी। महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान से क्षेत्र का माहौल खराब होगा और इसका सीधा असर परिवारों व बच्चों पर पड़ेगा। महिलाओं का कहना है कि नैनीताल के मंगोली, बजून में शराब की दुकान के मामले में जब लिखित आश्वासन दिया जा चुका है तो रातीघाट में क्यों नहीं। ब्लॉक प्रमुख अंकित साह और ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष जेडी कत्यूरा ने कहा कि जब तक शराब की दुकान बंद नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। खैरना चौकी प्रभारी रमेश पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर तैनात रहे।
Trending Videos