{"_id":"6991b565d04acbacf207bc58","slug":"a-grand-hindu-convention-was-held-at-danda-nagaraja-campus-pauri-news-c-51-1-pri1001-113240-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: डांडा नागराजा परिसर में हुआ भव्य हिंदू सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: डांडा नागराजा परिसर में हुआ भव्य हिंदू सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 15 Feb 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड कोट स्थित श्री डांडा नागराजा मंदिर परिसर में रविवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान कथा वाचक पं. गौरव जोशी ने हिंदुत्व और सनातन संस्कृति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह डॉ. संजय ममगाईं ने संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने समाज परिवर्तन से जुड़ी पांच प्रमुख गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठित और जागरूक समाज ही राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कोट के खंड संघ चालक बिरेंद्र भट्ट ने सम्मेलन को समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में सार्थक पहल बताया। इस दौरान समिति के सदस्य एवं पौड़ी नगर कार्यवाह राकेश चमोली, अरूण चमोली आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos