सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A large number of devotees attended the Shri Devi Bhagwat Mahapuran and Shat Chandi Yagna held in Koti village

Pauri News: काेटी गांव में आयोजित श्री देवी भागवत महापुराण एवं शतचंडी यज्ञ में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 26 Mar 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
A large number of devotees attended the Shri Devi Bhagwat Mahapuran and Shat Chandi Yagna held in Koti village
विज्ञापन

Trending Videos
विश्व शांति और क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए 21 ब्राह्मणों द्वारा किया जा रहा है अनुष्ठान

संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग। बदरीनाथ धाम के तीर्थपुरोहितों के पैतृक गांव कोटी (दशरथांचल) में आयोजित श्री देवी भागवत महापुराण एवं शतचंडी यज्ञ अनुष्ठान के 8वें दिन श्री बदरीश पंडा पंचायत, श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन, श्री बदरी केदार मंदिर समिति सहित पूर्व कैबिनट मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी, श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल व हिमांशु बिजल्वाण ने पहुंचकर कथा व्यास आचार्य भास्कर जोशी का अभिनंदन किया।। करीब सौ वर्षों के अंतराल में आयोजित हो रहे इस ऐतिहासिक अनुष्ठान में मां राजराजेश्वरी, नृसिंह भगवान के दर्शन पूजन के लिए यहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। विश्व शांति व क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए 21 विद्वान ब्राह्मणों के शतचंडी पाठ व महायज्ञ से यहां भक्तिमय माहौल बना है। कथा व्यास आचार्य भास्कर जोशी ने आठवें दिन देवी भागवत के गूढ़ प्रसंगों की व्याख्या करते हुए कहा कि मातृ शक्ति का सम्मान नहीं करने वाले को भगवान स्वयं दंडित करते है।उन्होंने रावण, कंस, दुर्योधन आदि द्वारा स्त्री से किए गए दुर्व्यवहार के प्रसंग बताते हुए उसके परिणाम भी गिनाए। उन्होंने कहा कि संसार का हर कार्य मातृ शक्ति के आशीर्वाद से संभव है। उन्होंने सभी से धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर आचार्य काशीराम नौटियाल के संग सुबोध नौटियाल, दिनेश बधानी, अरुण नौटियाल, जय मां राजराजेश्वरी समिति के अध्यक्ष गुणानंद कोटियाल, डॉ. अनिल कोटियाल, प्रमोद कोटियाल ,देवकीनंदन, सुमन, अमित, संजय व यमुना प्रसाद आदि मौजूद थे। जारी--राजेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed