{"_id":"697f4b04e9512787d9034be9","slug":"a-leopard-chased-a-man-returning-home-on-his-scooter-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-120008-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडाधार पाली क्षेत्र में बनी है गुलदार की दहशत
दो युवाओं को भी दिखा गुलदार, क्षेत्र में एक गाय को भी मारा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। नगर के समीप कांडाधार पाली क्षेत्र में गुलदार एक बार फिर सक्रिय है। शनिवार देर शाम को स्कूटी से दुकान से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे गुलदार दौड़ पड़ा। दुकानदार ने किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं दो युवाओं को भी रास्ते में गुलदार दिखाई दिया। दोनों युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई।
शनिवार देर शाम को घर जा रहे दुकानदार सुभाष भद्री की स्कूटी के पीछे गुलदार पाली पानी के निकट दौड़ पड़ा। सुभाष ने स्कूटी दौड़ाई लेकिन हड़बड़ाहट में स्कूटी पहाड़ी से टकरा गई। इसके बाद सुभाष ने पूरी ताकत से दौड़ लगाई और किसी तरह अपनी जान बचाई। एक हफ्ते पहले भी पत्नी के साथ स्कूटी पर जा रहे सुभाष भद्री का गुलदार ने यहां पीछा किया था। वहीं बीती शाम पाली निवासी अखिलेश व शशांक घर के पास घूम रहे थे तो उन्हें गुलदार की गुर्राहट की आवाज सुनाई दी। कुछ देर बाद गुलदार उनकी और आता दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने अपने घरों की और दौड़ लगा दी। दूसरी ओर एक गाय को भी गुलदार ने मार डाला। पूर्व प्रधान विनोद टोडरिया का कहना है कि रामपुर सामपुर बमाणा मार्ग के इस क्षेत्र में गुलदार और उनका शावक दिन दहाड़े ही घूमते दिख रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण डर के कारण अपने रोज के काम के लिए देवप्रयाग तक नहीं आ पा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी टोडरिया ने वन विभाग से यहां सुरक्षा देने की मांग की। रेंजर मदनसिंह रावत के अनुसार कांडाधार पाली क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्ती टीम भेज दी गई है। इस क्षेत्र में दोबारा पिंजरा लगाया जाएगा।
Trending Videos