{"_id":"6a44f56c301f2c66d906ee4c","slug":"a-protective-wall-costing-two-crore-rupees-will-be-built-for-the-safety-of-the-dhari-devi-temple-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123974-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: धारी देवी मंदिर की सुरक्षा के लिए दो करोड़ से बनेगी सुरक्षा दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: धारी देवी मंदिर की सुरक्षा के लिए दो करोड़ से बनेगी सुरक्षा दीवार
Wed, 01 Jul 2026 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 01 Jul 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
श्रद्धालुओं और दानदाताओं की मदद से होगा काम
अभी बरसात शुरू होने के कारण अक्तूबर से शुरू होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कलियासौड़ मां धारी देवी मंदिर को भूस्खलन और नदी के जलस्तर से सुरक्षित रखने के लिए लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार (आरसीसी वॉल) का निर्माण कराया जाएगा। यह कार्य श्रद्धालुओं और दानदाताओं के सहयोग से किया जाएगा। मंदिर समिति पिछले एक साल से इस योजना की विभागीय कागजी प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुटी थी जिसे अब संबंधित विभागों से हरी झंडी मिल गई है।
मंदिर के पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडे ने बताया कि मंदिर समिति लंबे समय से इस सुरक्षा दीवार के लिए प्रयासरत थी। हालांकि अब अनुमति मिलने के साथ ही मानसून ने दस्तक दे दी है जिस कारण फिलहाल कार्य शुरू नहीं किया जा सकता। बरसात का मौसम खत्म होने के बाद आगामी अक्तूबर महीने से दीवार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा जिसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। यह सुरक्षा दीवार 613 मीटर के लेवल पर बेहद मजबूती के साथ आरसीसी तकनीक से तैयार की जाएगी। इसमें सरकारी धन का उपयोग नहीं किया जा रहा है। निर्माण कार्य पर आने वाला पूरा खर्च मां धारी देवी के भक्तों और दानदाताओं के सहयोग से वहन किया जाएगा। मंदिरों में दान की जाने वाली बची हुई घंटियों की नीलामी की जाएगी उससे मिलने वाली धनराशि भी इसी पर खर्च होगी। उन्होंने कहा कि मां के दरबार में दानदाताओं की कोई कमी नहीं है। पूरा निर्माण कार्य प्रशासन की देखरेख और निगरानी में संपन्न कराया जाएगा।