{"_id":"6a44f64f9a5a1757b7014ee7","slug":"inconvenience-caused-by-construction-work-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123975-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: निर्माण कार्य से हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: निर्माण कार्य से हो रही परेशानी
Wed, 01 Jul 2026 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 01 Jul 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर फरासू क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इस संबंध में फरासू नगर निगम वार्ड-2 के पार्षद विजय कुमार चमोली ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के इंजीनियर धनंजय वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था और ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की गई। पार्षद विजय कुमार चमोली ने कहा कि एक जुलाई से स्कूल और कॉलेज खुल चुके हैं। ऐसे में दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच स्कूली बसों और विद्यार्थियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में जाम न लगे इसके उपाय करने चाहिए। निर्माण कार्य के कारण क्षेत्र की पेयजल लाइन और सिंचाई नहर बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने विभाग से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। उन्होंने विभाग से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने आदि की मांग की। संवाद