पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Water supply arrives at the same time; tanks are not filling up.

Pauri News: एक ही समय आ रहा पानी, नहीं भर पा रही टंकियां

Wed, 01 Jul 2026 04:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 01 Jul 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
Water supply arrives at the same time; tanks are not filling up.
पटरी पर नहीं लौट पा रही पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। शहर में पेयजल आपूर्ति पटरी पर नहीं लौट पा रही है। पिछले कई दिनों से अनियमित जलापूर्ति बनी हुई है। कहीं एक समय ही पानी मिल रहा है तो कहीं केवल 10 से 15 मिनट तक ही सप्लाई हो रही है। इससे घरों की पानी की टंकियां भी नहीं भर पा रही हैं और लोगों की रोजमर्रा की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

शहर के बाह्मण मोहल्ला, एजेंसी मोहल्ला, नर्सरी रोड सहित कई क्षेत्रों में लोग नियमित पानी की मांग कर रहे हैं। स्थानीय निवासी दिनेश और ममता ने बताया कि पहले सुबह और शाम दोनों समय पानी मिलता था लेकिन अब कई जगह केवल एक समय ही पानी आ रहा है। रचना ने बताया कि सुबह बच्चों को स्कूल भेजने से पहले खाना और नाश्ता तैयार करना होता है लेकिन समय पर पानी नहीं मिलने से सभी काम प्रभावित हो जाते हैं। घर की पानी की टंकियां भी कई दिनों से पूरी नहीं भर पा रही हैं। एजेंसी मोहल्ला निवासी विजय रावल ने बताया कि पानी तो आ रहा है लेकिन बहुत कम मात्रा में। इससे जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने जल संस्थान से नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता अर्पित मित्तल ने बताया कि जिन क्षेत्रों से पानी की कम आपूर्ति हो रही है वहां कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed