{"_id":"6a45082729dd9546320962b9","slug":"questions-raised-over-lack-of-safety-measures-on-kandoliya-kaleshwar-road-pauri-news-c-51-1-pri1001-114914-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कंडोलिया–कालेश्वर मार्ग पर सुरक्षा कार्य नहीं होने से उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कंडोलिया–कालेश्वर मार्ग पर सुरक्षा कार्य नहीं होने से उठे सवाल
Wed, 01 Jul 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदहाल सड़क बनी हादसों की वजह, जांच की मांग तेज
पौड़ी। विकासखंड के कंडोलिया– तमलाग–ल्वाली–कालेश्वर मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति लगातार हादसों का कारण बन रही है। सड़क की जर्जर हालत को लेकर अब जांच की मांग तेज हो गई है।
ग्राम प्रधान धनाऊ कमल रावत ने बताया कि पटवारी चौकी के समीप छह अगस्त 2025 को आपदा के चलते करीब 35 मीटर सड़क बह गई थी। इसके बाद से मार्ग लगातार जोखिम भरा बना हुआ है। स्थानीय लोग समय-समय पर सड़क की मरम्मत और सुरक्षा कार्यों की मांग उठाते रहे लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत, प्रशासनिक बैठकों और अन्य माध्यमों से संबंधित विभाग को सड़क की खराब स्थिति से कई बार अवगत कराया गया। इसके अलावा सात जनवरी 2026 को आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम एवं बहुउद्देशीय शिविर, न्याय पंचायत ल्वाली में भी लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। कमल रावत का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत, सुरक्षा दीवार, पैराफिट, क्रैश बैरियर और रेलिंग जैसे सुरक्षा कार्य किए गए होते तो दुर्घटनाओं को रोका जा सकता था। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता विवेक सेमवाल ने बताया कि मोटर मार्ग की मरम्मत के लिए जिला योजना से करीब 8 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है और जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।