सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Academics express concern over deteriorating food chain

Pauri News: बिगड़ती खाद्य श्रृंखला पर शिक्षाविदों ने चिंता जताई

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 03 Feb 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Academics express concern over deteriorating food chain
विज्ञापन
बिगड़ती खाद्य श्रृंखला पर शिक्षाविदों ने चिंता जताई
Trending Videos

पौड़ी। जैव विविधता संवर्द्धन एवं पर्यावरण जागरूकता पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) चड़ीगांव की ओर से गतिविधि पुस्तिका तैयार की जाएगी। पुस्तिका बनाए जाने की तैयारियों को लेकर डाइट परिसर में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। मंगलवार को संपन्न हुई कार्यशाला में प्रभारी प्राचार्य डॉ. डीएस लिंगवाल ने बताया कि जैव विविधता पार्क की स्थापना के लिए संस्थान की ओर से चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने वर्तमान समय में बिगड़ती खाद्य श्रृंखला पर चिंता जताई। कहा कि इसी के चलते मानव - वन्यजीव संघर्ष बढ़ रहे हैं। राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष जयदीप रावत ने खाद्य श्रृंखला व पर्यावरणीय को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। वन दरोगा अरविंद रावत ने वनों के संरक्षण की वैज्ञानिक जानकारियां दी। वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. एनपी उनियाल ने लगातार कम हो रहे जंगलों की स्थिति पर चिंता जताई। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रमोद नौडियाल, लक्ष्मी प्रसाद मैठाणी, वीरेंद्र खांकरियल, विलेश्वर सिंह, दीवान सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed