फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Accused of posting objectionable posts on social media, complaint filed with police

Pauri News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

Fri, 17 Jul 2026 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 17 Jul 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
Accused of posting objectionable posts on social media, complaint filed with police
देवप्रयाग। सोशल मीडिया पर भड़काऊ बातें लिखने और देश के प्रधानमंत्री व क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। जाखणीधार ब्लॉक के मोली गांव की निवासी मुनीषा और क्षेत्र के अन्य लोगों ने इस संबंध में हिडोलाखाल थाने में एक शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अंजनीसैंण में किराना दुकान चलाने वाला गिरीश चंद्र जुयाल नाम का व्यक्ति अपने फेसबुक अकाउंट से लगातार आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट शेयर कर रहा है। इन पोस्ट के जरिए समाज में नफरत फैलाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और देश के प्रधानमंत्री व स्थानीय विधायक के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर लोगों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वही हिंडोलाखाल थानाध्यक्ष धनराज सिंह का कहना है कि इस सबंध में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed