फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Admission process begins for self-financed vacant seats at NIT.

Pauri News: एनआईटी में स्व-वित्तपोषित रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Tue, 21 Jul 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 21 Jul 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Admission process begins for self-financed vacant seats at NIT.
एमएससी और एमटेक में होंगे प्रवेश, आवेदन की अंतिम तिथि चार अगस्त
विज्ञापन

नौ अगस्त से शुरू होंगे सभी कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमएससी एवं एमटेक के स्व-वित्तपोषित (सेल्फ-स्पॉन्सर्ड) पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान ने पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

संस्थान के अनुसार सीसीएमएन-2026 के नेशनल स्पॉट राउंड (एनएसआर) के बाद एमएससी (भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं गणित) कार्यक्रमों में रिक्त सीटों पर स्व-वित्तपोषित प्रवेश दिए जाएंगे। वहीं, सीसीएमटी-2026 के बाद रिक्त एमटेक सीटों के साथ-साथ 25 स्व-वित्तपोषित फुल-टाइम एमटेक सीटों पर भी प्रवेश होंगे। एमटेक के लिए सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त है। पात्र अभ्यर्थियों की सूची 6 अगस्त को संस्थान की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर 10 अगस्त को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 17 से 18 अगस्त के बीच संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। नए सत्र की कक्षाएं 9 अगस्त से शुरू होंगी। शुल्क, न्यूनतम पात्रता, सीटों का विवरण, आवेदन प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक जानकारी एनआईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed