फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Orders for the transfer of doctors

Pauri News: डॉक्टरों के तबादले के आदेश

Tue, 21 Jul 2026 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 21 Jul 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Orders for the transfer of doctors
देवप्रयाग। टिहरी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्याम विजय ने डॉक्टरों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में 46 नए स्थायी डॉक्टरों के आने से कई अस्पतालों में स्वीकृत पदों से ज्यादा डॉक्टर तैनात हो गए थे जिसे देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्याम विजय ने संविदा डॉक्टरों को डॉक्टर विहीन अस्पतालों में भेजने का फैसला लिया। इस आदेश के तहत देवप्रयाग अस्पताल में तैनात डॉ. सिमरन रावत को थत्यूड़ और डॉ. नीतू नेगी को प्रतापनगर भेजा गया है। जबकि कीर्तिनगर अस्पताल से डॉ. अमित कुमार और डॉ. अल्का रानी का तबादला चौंड अस्पताल में किया गया है। इसके अलावा हिसरियाखाल, अंजनीसैण, आछरीखूंट, बडियारगढ़ और न्यूली के डॉक्टरों को भी थत्यूड़ और मदननेगी अस्पतालों में तैनात किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्याम विजय ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तुरंत लागू होगा और सभी डॉक्टर नई जगह पर तैनाती के बाद ही अपना इस महीने का वेतन ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed