{"_id":"6a5f60f24d52f0a561028da5","slug":"brainstorming-on-empowering-the-alumni-association-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-124562-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: एलुमनाई एसोसिएशन के सशक्तीकरण पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: एलुमनाई एसोसिएशन के सशक्तीकरण पर मंथन
Tue, 21 Jul 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 21 Jul 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि के पूर्व एलुमनाई एसोसिएशन सचिव महिपाल सिंह रावत ने विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह से भेंट की। इस दौरान विवि की एलुमनाई एसोसिएशन के पुनर्गठन एवं सशक्तीकरण, छात्रों के प्लेसमेंट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक में पूर्व छात्रों की विवि की शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के लिए रोजगार और प्लेसमेंट के अवसरों को बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों ने एलुमनाई नेटवर्क को अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक के दौरान विवि और पूर्व छात्रों के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों के हित में एलुमनाई की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर सहमति व्यक्त की। बता दें कि महिपाल सिंह रावत गढ़वाल विवि के पर्यटन अध्ययन केंद्र से वर्ष 1999–2001 बैच के स्नातकोत्तर (पर्यटन) छात्र रहे हैं। वह पूर्व में विश्वविद्यालय एलुमनाई एसोसिएशन के सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस मौके पर विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं भी मौजूद रहे। संवाद