{"_id":"6a53954cac087d401e0853ac","slug":"admissions-to-undergraduate-courses-at-garhwal-university-have-begun-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-124318-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गढ़वाल विवि में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गढ़वाल विवि में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू
Sun, 12 Jul 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 जुलाई तक समर्थ पोर्टल पर होंगे ऑनलाइन पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित सीयूईटी-यूजी 2026 में शामिल अभ्यर्थी 21 जुलाई की रात तक विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के साथ ही इंटीग्रेटेड एमबीए, बीए-एलएलबी, लोक नृत्य डिप्लोमा और लोक संगीत डिप्लोमा में भी इसी प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिए जाएंगे। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपीएस गुसांई ने बताया कि अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले संबंधित महाविद्यालय में उपलब्ध पाठ्यक्रमों और उनकी पात्रता की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें, सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समयावधि में अपलोड करें तथा पंजीकरण शुल्क समय पर जमा करें। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी नवीनतम सूचनाओं के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट और समर्थ पोर्टल का नियमित रूप से अवलोकन करते रहने की सलाह दी है।