सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   All schools in the leopard-affected area will reopen for monthly examinations

Pauri News: मासिक परीक्षाओं के लिए खुलेंगे गुलदार प्रभावित क्षेत्र के सभी स्कूल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
All schools in the leopard-affected area will reopen for monthly examinations
विज्ञापन
- शासन से फ्लोटिंग स्काॅर्ट की मांग की गई
Trending Videos

पौड़ी। विकासखंड के गुलदार प्रभावित कमंद गांव समेत 16 विद्यालयों में आज (शुक्रवार) से विद्यालयों को फिर से खोला जा सकेगा। जनपद में 22 व 23 मई को दो दिवसीय मासिक परीक्षाएं आयोजित होनी हैं। बीते 15 मई को कमंद गांव में गुलदार की घटना के बाद से ही क्षेत्र के 16 विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था।
छह दिन के अवकाश के बाद अब शुक्रवार से प्रभावित क्षेत्र के विद्यालयों को फिर से खोला जाना है। मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना ने बताया कि मासिक परीक्षाओं के चलते विद्यालयों को फिर से संचालित किया जाना आवश्यक है। बताया कि गुलदार प्रभावित क्षेत्र के विद्यालयों में बच्चों को लाने ले जाने की जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी जबकि विद्यालय में बच्चे शिक्षकों की सुरक्षा में रहेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रहे गुलदार के हमलों को देखते हुए शासन से फ्लोटिंग स्काॅर्ट की मांग की गई है। इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है। वहीं गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि गुलदार टीम की पकड़ से बाहर है। गांव में विभाग की गश्ती टीम, 20 सीसीटीवी और ट्रैप कैमरे व पांच पिंजरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed