फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Appointment Orders for Five Teachers at Lostu Badiyar College

Pauri News: लोस्तु बडियार महाविद्यालय में पांच शिक्षकों की नियुक्ति आदेश

Fri, 14 Aug 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 14 Aug 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Appointment Orders for Five Teachers at Lostu Badiyar College
श्रीनगर। राजकीय महाविद्यालय तेगड़ लोस्तु बडियार, कीर्तिनगर में विभिन्न विषयों में शिक्षण कार्य के लिए पांच शिक्षकों को नियुक्त किए जाने आदेश जारी किए गए हैं। नव सृजित इस महाविद्यालय में 18 अगस्त तक छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होगी।
विज्ञापन

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी, भूगोल व इतिहास विषय को संचालित कराने की स्वीकृति मिली है। इसके लिए क्रमश: विषयानुसार कविता बिष्ट, डॉ. दिनेश नेगी, डॉ. सृजना राणा, डॉ. राजेश भट्ट तथा डॉ. अनिल सिंह भंडारी को महाविद्यालय में शिक्षण कार्य के लिए चयनित किया गया है। कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति से महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और समृद्ध होगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त शिक्षकों से पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का आभार जताया। नोडल अधिकारी डा. सुबोध कुमार ने बताया कि धद्दी घंडियाल इंटर कॉलेज में पांच कमरों में फिलहाल महाविद्यालय का संचालन होगा। भवन निर्माण के लिए भूमि का चयन किया गया है इसकी डीपीआर तैयार है। अभी आठ छात्र-छात्राओं के पंजीकरण भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed