{"_id":"6a7f07009f0bb01b37092afe","slug":"martyr-gautam-lals-name-should-be-recorded-in-official-records-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-125290-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सरकारी रिकाॅर्ड में दर्ज हो बलिदानी गौतम लाल का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सरकारी रिकाॅर्ड में दर्ज हो बलिदानी गौतम लाल का नाम
Fri, 14 Aug 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 14 Aug 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस सेवा को भी प्रभावी रूप से संचालित करने की मांग
कीर्तिनगर। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिनगर ब्लॉक स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंसरियाखाल की व्यवस्थाओं पर हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ ने सवाल उठाए हैं। युवा संघ के अनुसार, केंद्र का नाम अमर शहीद गौतम लाल के नाम पर किए जाने की घोषणा के बावजूद सरकारी रिकॉर्ड में अब तक दर्ज नहीं हुआ है। भवन पर नाम पट्टिका लग चुकी है, लेकिन ओपीडी पर्ची में अभी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, टाइप-ए, हिंसरियाखाल अंकित है। युवा संघ के नरेश उमरियाल ने बताया कि कोविड काल में क्षेत्रीय जनता की सुविधा के लिए उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस करीब पांच साल बाद भी प्रभावी रूप से संचालित नहीं हो रही है और उसके जरूरी दस्तावेज भी समाप्त हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक से एंबुलेंस के सभी दस्तावेज तत्काल नवीनीकृत कराने, इसे 24x7 संचालित करने और आपात स्थिति में तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय चालक की तैनाती की मांग की। युवा संघ ने दोनों मामलों में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।