{"_id":"6a7f0621de5c57b2870e6fe2","slug":"congress-stages-satyagraha-against-alleged-purification-ritual-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-125288-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह
Fri, 14 Aug 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 14 Aug 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कीर्तिनगर बाजार में रैली निकालकर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे किया प्रदर्शन
कीर्तिनगर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद भाजपा समर्थकों द्वारा कथित तौर पर गंगाजल छिड़ककर हवन-पूजन से शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कीर्तिनगर बाजार में प्रदर्शन किया।
ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश बर्त्वाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली निकालकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे सत्याग्रह किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सत्याग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के बाद स्थान का शुद्धिकरण सामाजिक समानता और डॉ. आंबेडकर के विचारों का अपमान है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल आर्य ने कहा कि कथित शुद्धिकरण से दलित समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने भाजपा के दलित नेताओं से मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर संविधान और दलित विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि सामाजिक समानता, भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस मुद्दे पर दोनों विधानसभा क्षेत्रों में गांव-गांव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर अर्जुन गोदियाल, राजेंद्र सिंह चंद, राजेंद्र बुटोला, करण, केशव, अतुल, प्रदीप थपलियाल, मोहन सिंह, सुनील कुमार, इंद्रमणि, अजय पाल, दिनेश भट्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।